आपकी निजी
मूड डायरी

भावनाएँ, आभार और लक्ष्य — सब कुछ एक सुरक्षित, अपनी-सी जगह पर

आपका लिखा हम कभी नहीं देखते: सब कुछ आपके डिवाइस पर ही रहता है। निजी डायरी, मूड ट्रैकर, भावनाओं का पहिया, आभार, आदतें, सेल्फ़-केयर और ध्यान — एक ही ऐप में।

आपकी निजी मूड डायरी — BrightLog
  • आपकी डायरी आपके डिवाइस पर, हमारे सर्वर पर नहीं
  • इंटरनेट के बिना भी चलता है
  • कोई अकाउंट ज़रूरी नहीं
  • मुफ़्त — कोई इन-ऐप ख़रीद नहीं
  • अपना हाल बताने के लिए 82 भावनाएँ

सब कुछ, एक ही शांत जगह पर

मूड डायरी, निजी डायरी, आभार, लक्ष्य और आदतें, सेल्फ़-केयर के छोटे रिमाइंडर, विचारों का रिकॉर्ड और ध्यान — आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए। न भीड़-भाड़, न शोर, न स्ट्रीक टूटने का अपराधबोध।

यादें, तस्वीरों
और एहसास के साथ

उस पल की फ़ोटो, आपके शब्द और एहसास — एक ही प्रविष्टि में

यादें, तस्वीरों और एहसास के साथ — BrightLog

आपका रोज़ का
मूड चेक-इन

चार आसान चरण — ठीक-ठीक भावना को नाम दीजिए, एक नोट जोड़िए

आपका रोज़ का मूड चेक-इन — BrightLog

अपने मूड के
पैटर्न समझें

आपके अपने शब्दों से बने, सौम्य विश्लेषण

अपने मूड के पैटर्न समझें — BrightLog

पूरा महीना
एक नज़र में

हर प्रविष्टि और हर मूड, एक ही कैलेंडर पर

पूरा महीना एक नज़र में — BrightLog

छोटी खुशियाँ
जमा करें

आभार पात्र, जो आपके साथ-साथ भरता जाए

छोटी खुशियाँ जमा करें — BrightLog

छोटे कदम,
बड़े बदलाव

लक्ष्य, आदतें और रिमाइंडर — आपकी ज़िंदगी के हिसाब से

छोटे कदम, बड़े बदलाव — BrightLog

हर कदम को
सेलिब्रेट करें

बैज और लगातार दिन — हर क़दम पर आपका हौसला बढ़ाते हुए

हर कदम को सेलिब्रेट करें — BrightLog

उस विचार को
फिर से परखें

पक्ष के तथ्य, विपक्ष के तथ्य — फिर बात को दोबारा देखिए

उस विचार को फिर से परखें — BrightLog

साँस लें और
इस पल में लौटें

शांत संकेतों के साथ निर्देशित सत्र — इंटरनेट के बिना भी

साँस लें और इस पल में लौटें — BrightLog
BrightLog का पंखों वाला किताब-शुभंकर एक छोटी घंटी बजा रहा है — छोटे रिमाइंडर चालू हैं

बिना दबाव, बिना शोर

दिन भर में, अपना ख़याल रखने के छोटे पल

दिन में पाँच प्यारे-से रिमाइंडर — पानी, थोड़ा स्ट्रेच, एक मिनट खुली हवा में, कोई अच्छी बात — आपके दिन के हिसाब से, और मुश्किल दिन पर और भी नरमी से। “हो गया” पर टैप कीजिए, और वह ख़याल रखने का एक पल गिना जाता है।

  • छोटे रिमाइंडरहर पंक्ति हाथ से लिखी गई है, मशीन से नहीं। कितने, कब और बीस तरह के रिमाइंडर में से कौन-से — यह आप चुनिए; आज के लिए म्यूट कीजिए या हफ़्ते भर के लिए रोकिए, कुछ भी नहीं खोता।
  • आपका हफ़्ताहर लक्ष्य की एक रिंग, बारह हफ़्ते एक नज़र में, और अगले हफ़्ते की योजना — जारी रखें, बदलें या रोकें। किसी दिन पर लाल निशान नहीं लगता।
  • किससे आपका मन अच्छा होता हैकार्य के बाद कैसा लगा, इसे रेटिंग दीजिए; BrightLog दिखाता है कि कौन-से काम सच में आपका मन अच्छा करते हैं, ताकि अगले हफ़्ते की योजना अंदाज़े से नहीं, आपके अपने अनुभव से बने।
रिमाइंडर कैसे काम करते हैं

BrightLog से आप क्या-क्या कर सकते हैं

🛡️ निजता सबसे पहले

आपका लिखा हम कभी नहीं देखते: आपकी प्रविष्टियाँ आपके डिवाइस पर ही रहती हैं, और BrightLog का ऐसा कोई सर्वर नहीं है जहाँ वे पहुँचें। अकाउंट की भी ज़रूरत नहीं — बहुत-से लोग कभी साइन इन ही नहीं करते, तब उनकी डायरी डिवाइस से बाहर नहीं जाती और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तक कुछ नहीं पहुँचता। बैकअप आपकी मर्ज़ी पर है: साइन इन करने के बाद वह आपके अपने iCloud (iPhone और iPad पर) या आपके अपने Google Drive (Android पर) में जाता है, जिस तक हमारी पहुँच नहीं है। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस वाली सुविधाएँ — विश्लेषण और थेरेपी सत्र की तैयारी — साइन इन और आपकी स्पष्ट सहमति के बाद ही काम करती हैं; ये सिर्फ़ आपकी प्रविष्टियों के शब्द Google के Gemini को भेजते हैं — हमें कभी नहीं — और आपकी फ़ोटो, वॉइस नोट या फ़ाइलें कभी नहीं भेजते। इस्तेमाल के अनाम आँकड़े आप सेटिंग में बंद कर सकते हैं।

🌤️ मूड ट्रैकर, दिन में एक टैप

चुनिए कि दिन कैसा रहा — शानदार, अच्छा, पता नहीं, बुरा, बहुत बुरा — और अपनी शाम का मज़ा लीजिए। कुछ सेकंड में रोज़ का मूड दर्ज: न दबाव, न अपराधबोध।

🎡 भावनाओं का पहिया, 82 शब्दों के साथ

जो महसूस हो रहा है, उसे शब्द दीजिए: 7 मूल भावनाएँ, 41 उप-भावनाएँ और 82 सटीक शब्द। भावना को नाम देना ही उसे सँभालने की पहली सीढ़ी है।

📓 रोज़ की डायरी और जर्नलिंग

खुलकर लिखिए, या बोलिए और अपने शब्द स्क्रीन पर उतरते देखिए। फ़ोटो, वीडियो, वॉइस नोट और दस्तावेज़ जोड़िए। हर प्रविष्टि पल भर में खोजिए, कैलेंडर में पूरा महीना देखिए।

🔒 लॉक वाली निजी डायरी

ऐप लॉक आपकी डायरी को फ़िंगरप्रिंट, फ़ेस अनलॉक या आपके डिवाइस के स्क्रीन लॉक के पीछे रखता है।

🫙 आभार डायरी

एक वाक्य, एक फ़ोटो या एक वीडियो आभार पात्र में डालिए। दस जमा होते ही BrightLog रोज़ उनमें से एक आपके सामने ले आता है।

🌱 आदत ट्रैकर, रोज़ की चेक-इन के साथ

लक्ष्यों को रोज़ की छोटी आदतों में बदलिए। लक्ष्य के विचारों से शुरुआत कीजिए — दस में से नौ शोध पर आधारित हैं, जैसे बेहतर नींद, छोटे कामों से मनोदशा हल्की करना और धीरे-धीरे डर का सामना करना; दसवाँ है “अपनी दवा लेना”, आपके चुने समय पर रोज़ का रिमाइंडर। या अपना लक्ष्य ख़ुद बनाइए। एक टैप में चेक-इन कीजिए, कार्य को रेटिंग दीजिए और देखिए “किससे आपका मन अच्छा होता है”। हफ़्ते में कोई भी 3 दिन चुनिए, या ब्रेक लीजिए: कोई दिन छूटा हुआ नहीं गिना जाता।

📅 आपका हफ़्ता, एक नज़र में

लक्ष्य टैब में सबसे ऊपर “इस हफ़्ते” दिखता है। “आपका हफ़्ता” में हर लक्ष्य की एक रिंग, बारह हफ़्ते, और अगले हफ़्ते की योजना — हर आदत को जारी रखें, बदलें या रोकें।

💧 सेल्फ़-केयर के छोटे रिमाइंडर

दिन भर में अपना ख़याल रखने की हल्की-सी याद: पानी, थोड़ा स्ट्रेच, एक मिनट बाहर, कोई प्यारी-सी बात। “हो गया”, “बाद में” या “आज नहीं” — हर “हो गया” सेल्फ़-केयर का एक पल है।

🧠 विचारों का रिकॉर्ड: संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी की तकनीक

किसी भी प्रविष्टि पर चिंता भरे विचार को परखिए: क्या हुआ, मन में क्या आया, पक्ष और विपक्ष के तथ्य, और अब बात कैसी दिखती है। नुक़सानदेह सोच के 16 तरीके पहचानना सीखिए।

🧘 ध्यान का टाइमर

5 से 30 मिनट का मेडिटेशन, ग्यारह शांत ध्वनियाँ या ख़ामोशी, और साँस, बॉडी स्कैन व ग्राउंडिंग के लिए स्क्रीन पर 16 संकेत।

📊 विश्लेषण और मूड चार्ट

साइन इन कीजिए, और BrightLog आपके महीने और साल का सार लिख देता है: कौन-सी बातें बार-बार लौटीं, क्या बदला, और आज़माने के लिए एक छोटी आदत। अपने मानसिक स्वास्थ्य को पाँच तरह से देखिए — कहानी, हीटमैप, रुझान, पहिया और मूड: पूरा साल, रंगों के एक ग्रिड में। PDF के रूप में निर्यात कीजिए।

🩺 थेरेपी की तैयारी

अपनी चुनी तारीख़ों से छह हिस्सों वाला सारांश बनाइए और PDF में साथ ले जाइए, ताकि थेरेपिस्ट पूरा पैटर्न देखें, सिर्फ़ सबसे बुरा दिन नहीं। “विशेषज्ञ” टैब आपके आस-पास के मनोवैज्ञानिक और काउंसलर दिखाता है — दूरी के हिसाब से, इस हिसाब से नहीं कि किसने पैसे दिए।

आपका लिखा हम कभी नहीं देखते — सब कुछ आपके डिवाइस पर ही रहता है

BrightLog की बनावट ही ऐसी है कि आपका लिखा हम पढ़ नहीं सकते — यह कोई वादा नहीं, ऐप काम ही इसी तरह करता है।

  • आपका लिखा हम कभी नहीं देखतेआपकी प्रविष्टियाँ आपके डिवाइस पर सेव होती हैं। न कोई BrightLog अकाउंट आपके शब्द रखता है, न BrightLog का कोई सर्वर उन तक पहुँचता है। साइन इन करना भी ज़रूरी नहीं: बहुत-से लोग कभी नहीं करते, और तब कुछ भी डिवाइस से बाहर नहीं जाता।
  • बैकअप आपके क्लाउड में, हमारे पास नहींबैकअप आपकी मर्ज़ी पर है: साइन इन कीजिए, और वह आपके अपने iCloud (iPhone और iPad पर) या Google Drive (Android पर) में जाता है, जिस तक हमारी पहुँच नहीं है।
  • आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ़ वही मिलता है जो आप सौंपेंविश्लेषण और थेरेपी सत्र की तैयारी साइन इन और आपकी स्पष्ट सहमति के बाद ही काम करते हैं। सिर्फ़ आपकी प्रविष्टियों के शब्द Google के Gemini तक जाते हैं — हमें कभी नहीं — और आपकी फ़ोटो, वॉइस नोट, दस्तावेज़ या फ़ाइलें कभी नहीं। छोटे रिमाइंडर हाथ से लिखे गए हैं, मशीन से नहीं।
  • चेहरे या फ़िंगरप्रिंट से लॉक कीजिएऐप लॉक चालू हो, तो BrightLog सिर्फ़ Face ID, Touch ID, आपके फ़िंगरप्रिंट या आपके डिवाइस के स्क्रीन लॉक से ही खुलता है।
  • सिर्फ़ इस्तेमाल के अनाम आँकड़ेहम बस इतना गिनते हैं कि कोई स्क्रीन कितनी बार खुली, ताकि पता चले कि क्या बेहतर करना है। आपका लिखा हम कभी इकट्ठा नहीं करते।

आम सवाल

क्या BrightLog मेरी डायरी पढ़ता है?

नहीं। आपकी प्रविष्टियाँ आपके डिवाइस पर सेव होती हैं, BrightLog के किसी सर्वर पर नहीं, और आपका लिखा हम कभी नहीं देखते। आपके शब्द डिवाइस से बाहर सिर्फ़ तब जाते हैं, जब आप ख़ुद कोई ऐसी सुविधा इस्तेमाल करें: विश्लेषण या थेरेपी सत्र की तैयारी (सिर्फ़ प्रविष्टियों के शब्द, Google के Gemini को — फ़ोटो, वॉइस नोट, दस्तावेज़ या फ़ाइलें कभी नहीं), आपके अपने iCloud या Google Drive में बैकअप, या बोलकर लिखना — इसमें Apple या Google की वॉइस टाइपिंग आपकी आवाज़ को ऑनलाइन टेक्स्ट में बदल सकती है।

क्या BrightLog सच में मुफ़्त है?

हाँ। BrightLog App Store और Google Play पर मुफ़्त है — न कोई इन-ऐप ख़रीद, न सब्सक्रिप्शन, न कोई पेड वर्ज़न। इस पेज पर बताया गया हर फ़ीचर इसमें शामिल है।

क्या BrightLog इंटरनेट के बिना भी चलता है?

हाँ। डायरी, मूड ट्रैकिंग, आभार, लक्ष्य और “आपका हफ़्ता”, छोटे रिमाइंडर, विचारों का रिकॉर्ड, ध्यान का टाइमर और भावनाओं का पहिया — सब पूरी तरह ऑफ़लाइन चलते हैं। इंटरनेट और साइन इन सिर्फ़ वैकल्पिक विश्लेषण, थेरेपी सत्र की तैयारी और क्लाउड बैकअप के लिए चाहिए; आस-पास के विशेषज्ञ ढूँढने के लिए इंटरनेट चाहिए, अकाउंट नहीं।

क्या अकाउंट बनाना ज़रूरी है?

लिखने के लिए नहीं। ऐप इंस्टॉल कीजिए और सीधे लिखना शुरू कीजिए। साइन इन सिर्फ़ वैकल्पिक विश्लेषण और थेरेपी सत्र की तैयारी के लिए, और अपने iCloud या Google Drive में बैकअप के लिए चाहिए। बहुत-से लोग कभी साइन इन ही नहीं करते — तब सब कुछ डिवाइस पर ही रहता है और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तक कुछ नहीं पहुँचता।

छोटे रिमाइंडर क्या हैं?

दिन भर अपना ख़याल रखने की छोटी, प्यारी-सी याद — एक गिलास पानी, थोड़ा स्ट्रेच, एक मिनट धूप में, कोई अच्छी बात। शुरुआत में दिन में पाँच, जागने के घंटों में बँटे हुए; कितने हों (बारह तक), कब आएँ और बीस तरह के रिमाइंडर में से कौन-से — यह आप तय करते हैं। “हो गया” पर टैप करें, तो वह ख़याल रखने का एक पल गिना जाता है; “बाद में” उसे आधे घंटे बाद फिर ले आता है; “आज नहीं” उस तरह के रिमाइंडर को कल तक चुप करा देता है। बुरे दिन के बाद सिर्फ़ सबसे नरम रिमाइंडर आते हैं। हर पंक्ति सभी 20 भाषाओं में हाथ से लिखी गई है, मशीन से नहीं — और आप जब चाहें, रिमाइंडर आज के लिए म्यूट कर सकते हैं या हफ़्ते भर के लिए रोक सकते हैं।

क्या BrightLog आदतें बनाने और लक्ष्य पूरे करने में मदद करता है?

हाँ। लक्ष्य के दस विचारों में से किसी एक से शुरू कीजिए — बेहतर नींद, मूड हल्का करने वाले छोटे काम, सोच को नए नज़रिए से देखना, जिस बात से डर लगता है उसकी ओर धीरे-धीरे बढ़ना, अपनों से जुड़े रहना, समय पर दवा लेना और भी बहुत कुछ — या अपना लक्ष्य ख़ुद बनाइए: एक “जब… तो…” योजना के साथ, और उन दिनों के लिए एक “अगर… तो…” योजना के साथ, जब कुछ बीच में आ जाए। हर कार्य की अपनी लय है — चाहें तो हफ़्ते के कोई भी तीन दिन — और चेक-इन एक टैप में हो जाती है। कार्य के बाद कैसा लगा, इसे रेटिंग दीजिए, और BrightLog दिखाता है कि किससे आपका मन अच्छा होता है; “इस हफ़्ते” और “आपका हफ़्ता” में हर लक्ष्य की एक रिंग, बारह हफ़्ते साथ-साथ और अगले हफ़्ते की योजना दिखती है — जारी रखें, बदलें या रोकें। जब ज़रूरत हो, लक्ष्यों से ब्रेक लीजिए: कोई दिन छूटा हुआ नहीं गिना जाता।

भावनाओं का पहिया क्या है?

BrightLog आपको तीन स्तरों वाला भावनाओं का पहिया देता है — 7 मूल भावनाएँ, 41 उप-भावनाएँ और 82 सटीक शब्द — ताकि आप “बुरा” से आगे बढ़कर वह शब्द चुन सकें जो सच में आपकी हालत बताए: “शक्तिहीन”, “चिंतित”, “अभिभूत”, “आशावादी”। अगर समझ न आए कि कहाँ से शुरू करें, तो एक आसान, क़दम-दर-क़दम सहायक आपको वहाँ तक ले जाता है।

क्या मैं डायरी का बैकअप लेकर उसे नए डिवाइस पर ले जा सकता हूँ?

हाँ। iPhone और iPad पर iCloud में और Android पर Google Drive में एक टैप में बैकअप लीजिए। साइन इन करने के बाद हर महीने अपने-आप एक बैकअप भी होता है — उस महीने ऐप पहली बार खोलते ही; अगर वह न हो पाए, तो BrightLog दोबारा कोशिश करता है और साफ़ बताता है कि आपको क्या करना है। नए iPhone या iPad पर iCloud से, या नए Android डिवाइस पर Google Drive से, अपनी प्रविष्टियाँ, फ़ोटो, लक्ष्य, आभार, स्ट्रीक और बैज वापस लाइए; विश्लेषण नए सिरे से लिखे जाते हैं।

क्या BrightLog मेरे बारे में कोई डेटा इकट्ठा करता है?

सिर्फ़ इस्तेमाल के अनाम आँकड़े — जैसे कोई स्क्रीन कितनी बार खुली — ताकि हमें पता चले कि क्या बेहतर करना है। आपकी प्रविष्टियों में लिखी बातें, आपकी फ़ोटो या वॉइस नोट कभी नहीं; और ये आँकड़े आप सेटिंग में बंद कर सकते हैं। ठीक-ठीक क्या इकट्ठा होता है, यह गोपनीयता नीति में लिखा है।

क्या मैं अपना लिखा अपने थेरेपिस्ट को दिखा सकता हूँ?

हाँ। 60 दिन तक की कोई भी अवधि चुनिए, और BrightLog उसका छह हिस्सों वाला सार बना देता है — मूड और भावनाओं का रुझान, कौन-सी बातें बार-बार आईं, ट्रिगर, सोचने के पैटर्न, क्या बदला और सत्र में किन बातों पर चर्चा करनी है — PDF के रूप में या कॉपी किए गए टेक्स्ट के रूप में। यह सार तभी लिखा जाता है जब आप कहें, और उस पर साफ़ लिखा होता है कि ये आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के सुझाए पैटर्न हैं, कोई निदान नहीं। अभी किसी की तलाश है? “विशेषज्ञ” टैब आपके आस-पास के मनोवैज्ञानिक, साइकोथेरेपिस्ट और काउंसलर दिखाता है, सबसे नज़दीकी पहले।

क्या मैं सब कुछ डिलीट कर सकता हूँ?

हाँ, कभी भी, ऐप के अंदर से ही — आपकी प्रविष्टियाँ, मीडिया, बैकअप और BrightLog में आपका साइन इन। पीछे कुछ नहीं बचता, और ऐप फिर से शुरुआती सेटअप पर आ जाता है। “मेरा डेटा डिलीट करें” पेज पर हर क़दम समझाया गया है।

आज रात से अपनी डायरी शुरू कीजिए

iPhone, iPad और Android पर मुफ़्त। दिन के दो मिनट, पाँच प्यारे-से रिमाइंडर — और आपका लिखा आपके ही पास रहता है।